रोजाना करें ये काम आसान काम, दूर होंगी जीवन की कई समस्याएं

रोजाना करें ये काम आसान काम, दूर होंगी जीवन की कई समस्याएं

रोजाना करें ये काम

किसी मांगलिक कार्य में कपूर का इस्तेमाल जरूरी रूप से किया जाता है। ऐसे में यदि आप रोजाना घर के मंदिर में कपूर जलाते हैं, तो इससे नकारात्मकता आपको घर से दूर बनी रहती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

सरसों के तेल का दीया

पूजा-पाठ में सरसों के तेल का दीया भी मुख्य रूप से जलाया जाता है। ऐसे में यदि आप रोजाना प्रवेश द्वार पर सरसों के तेल का दीया जलाते हैं, तो इससे देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। ध्यान रखें कि दीपक को प्रवेशद्वार पर इस तरह जलाएं कि घर से निकलते समय दीपक आपके दाएं हाथ की तरफ हो।

 

करें ये काम

जब भी आप रोटी बनाएं, तो तवा गर्म होने के बाद उसके ऊपर कुछ दूध की बूंदे डाल दें। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इस उपाय को करने से कई तरह के दोष दूर हो सकते हैं।

 

पक्षियों को दाना डालें

रोजाना पक्षियों को दाना डालने से भी आपके जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में कई प्रकार के दोष से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

न करें ये काम

घर में कभी भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिस कारण व्यक्ति को धन समृद्धि समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

 

Astro Meet #astromeet