Would you like to receive Push Notifications?
We promise to only send you relevant content and give you updates on your transactions
Blogs Blog Details

Chandra Grahan 2025 Live: आज लगेगा साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और कहां दिखाई देगा

07 Sep, 2025 by Astro Meet

Chandra Grahan in India 2025, Sutak Kaal 

7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में रात 9:58 से 1:26 बजे तक पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखेगा, इसलिए सूतक काल प्रभावी रहेगा।

चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

 

Chandra Grahan 2025 in India Date and Time: भारत में कहां और कैसे दिखेगा चंद्रग्रहण

भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा। लोग इस दौरान "रक्तिम चंद्र" यानी ब्लड मून का भी अद्भुत नज़ारा देख पाएंगे। यह खगोलीय घटना नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ सहित देश के प्रमुख शहरों में देखी जा सकेगी।

When Does Sutak Kaal Begin: सूतक काल कब शुरू होगा?  

आज यानी 7 सितंबर 2025 को लगने वाले चंद्र ग्रहण के क्रम में सूतक काल ग्रहण से ठीक 9 घंटे पूर्व दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा।

 

What Is Sutak Kaal: सूतक काल क्या होता है?

सूतक काल वह समय होता है जो चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि राहु-केतु ग्रह इस समय चंद्रमा पर प्रभाव डालते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।

 

Positive Effects Due to Jupiter’s Aspect :गुरु की दृष्टि से सकारात्मक परिणाम

गुरु (बृहस्पति) की दृष्टि इस पूरे ग्रहण पर बनी हुई है, जो एक रक्षात्मक ढाल का काम करेगी। इससे बने बिगड़े हालात जल्दी सुधर सकते हैं, और लोग मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं। 

 

Effects Of Chandra Grahan: प्राकृतिक आपदाओं की संभावना

ग्रहों की चाल के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से अग्निकांड, बारिश से नुकसान, रोग फैलाव, महंगाई, और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव या युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Chandra Grahan mein Grahon Ki Yuti aur Prabhav: चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहों की युति और प्रभाव

इस ग्रहण में चंद्रमा और राहु की युति के साथ बुध और केतु से समसप्तक योग बन रहा है। यह योग अचानक घटनाओं, मानसिक भ्रम, और झूठी अफवाहों को जन्म दे सकता है।

 

Positive Signs for Agriculture: कृषि क्षेत्र में चंद्र ग्रहण के शुभ संकेत

जहां एक ओर ग्रहण अन्य क्षेत्रों में तनाव ला सकता है, वहीं कृषि के लिए यह ग्रहण लाभकारी संकेत दे रहा है। बारिश का संतुलन, मिट्टी की उर्वरता और मौसम का अनुकूल व्यवहार किसानों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है।

 

Chandra Grahan Effect on Women:महिलाओं के स्वास्थ्य पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस ग्रहण का सीधा असर महिलाओं, खासकर गर्भवती महिलाओं पर देखा जा सकता है। मानसिक अस्थिरता, थकावट, और अनिद्रा जैसी समस्याएं उभर सकती हैं। शास्त्रों में भी गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Chandra Grahan Impact on Politics: राजनीतिक स्थिरता पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिषविदों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से पश्चिम भारत, बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे क्षेत्रों में सामाजिक उथल-पुथल की संभावना है। कुछ मुस्लिम बहुल देशों में संघर्ष या हिंसक घटनाएं भी घट सकती हैं। यह समय राजनीतिक तौर पर संवेदनशील माना जा रहा है।

 

Rashi & Nakshatra of the Lunar Eclipse : चंद्र ग्रहण की राशि और नक्षत्र

इस बार का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। कुंभ राशि शनि की राशि है, जो कर्म, अनुशासन और बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आध्यात्मिकता, रहस्य और बलिदान से जुड़ा हुआ है। इस ग्रहण का संयोजन दर्शाता है कि सामाजिक और मानसिक बदलाव आने वाले हैं।